Kareena Kapoor के मास्क की कीमत जानकर आप एक बार जाएंगे चौंक

मायानगरी में देश में कोरोना की दूसरी लहर जितनी रफ्तार के साथ बढ़ रही है। कई सितारें इसकी चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद से कई सेलीब्रेटीज को मास्क लगाए हुए देखा जा रहा है। हाल ही में करीना कपूर खानने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। करीना ने इस तस्वीर के साथ सभी फैंस से गुजारिश की है कि सभी लोग मास्क पहनें. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
करीना ने जो मास्क पहना हुआ है, हम आपको उसकी कीमत बताने वाले हैं. करीना के मास्क की कीमत जानकर आप यकीनन एक बार चैंक जाएंगे। तस्वीर में करीना काले रंग का मास्क लगाए नजर आईं और फैन्स को भी ऐसा करने के लिए जागरुक किया। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ये कोई प्रपोगेंडा नहीं है। कृपया अपना मास्क लगाए रहें। तस्वीर में करीना कपूर ने जो ब्लैक कलर का मास्क लगाया है वो इतना महंगा है कि जितनी एक मिडिल क्लास के व्यक्ति की मासिक सैलरी भी शायद ना हो।
करीना के मास्क पर सफेद कलर का स्ट सिंबल भी लगा हुआ है। ये मास्क एक सिल्क पाउच के साथ मिलता है। इस ब्रांड की वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि इस मास्क की कीमत $355 डॉलर है। भारतीय करेंसी में इस मास्क की कीमत 25 हजार 994 रुपये है। करीना अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो इस कंपनी का मास्क इस्तेमाल करती हैं. इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भी इसी कंपनी के मास्क के साथ देखे गए थे।